{"_id":"6afd813578b67f8f690b1497","slug":"helper-death-after-a-speeding-trolley-collided-with-an-electric-pole-in-rudrapur-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधमसिंह नगर: तेज रफ्तार ट्राला बिजली के पोल से टकराया, हेल्पर की मौत; चालक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधमसिंह नगर: तेज रफ्तार ट्राला बिजली के पोल से टकराया, हेल्पर की मौत; चालक गंभीर घायल
Wed, 18 Nov 2026 04:13 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Wed, 18 Nov 2026 04:13 PM IST
सार
रुद्रपुर शहर के गदरपुर बाईपास मार्ग पर बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में लगे बिजली के पोल से जा टकराया। हादसे में ट्राले के हेल्पर की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
रुद्रपुर शहर के गदरपुर बाईपास मार्ग पर बुधवार तड़के तेज रफ्तार ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में लगे बिजली के पोल से जा टकराया। हादसे में ट्राले के हेल्पर की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हेल्पर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ग्राम करमपुर चौधरी, इज्जतनगर, बरेली निवासी 35 वर्षीय इसरार उर्फ छोटू ट्राला में हेल्पर था। बुधवार तड़के करीब चार बजे वह चालक के साथ बरेली से बाजपुर माल लेने के लिए निकला था। गदरपुर बाईपास मार्ग पर पहुंचते ही अचानक ट्राले का अगला टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्राला सड़क किनारे खेत में लगे विद्युत पोल से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार दोनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इसरार को मृत घोषित कर दिया। चालक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। इसरार चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
