{"_id":"58179b674f1c1bc032435ef4","slug":"heavy-vehicular-traffic-ceased-respected-legislator","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी वाहनों की आवाजाही थमी, विधायक का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी वाहनों की आवाजाही थमी, विधायक का सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Tue, 01 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नो इंट्री में टांडा चौराहा से गुजरने वाले भारी वाहनों की आवाजाही बंद होने से गदगद व्यापारियों ने विधायक हरभजन सिंह चीमा और मेयर उषा चौधरी को सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि अगर फिर से नो इंट्री के समय भारी वाहन चले तो कड़ा विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए नो इंट्री सिस्टम लागू है, जिसमें सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पाबंदी है, लेकिन टांडा उज्जैन चौराहे से लगातार नो इंट्री के समय भारी वाहनों के चलने से लोगों के साथ ही व्यापारियों को भी दिक्कतें हो रही थीं।
विज्ञापन
दिनभर कईं बार जाम की स्थिति पैदा हो रही थी। विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी ने 28 अक्तूबर को धरना दिया था। उसके बाद व्यवस्था पर अमल हुआ।
सोमवार को टांडा उज्जैन के व्यापारियों ने विधायक हरभजन सिंह चीमा, उषा चौधरी को सम्मानित किया। इस मौके पर पार्षद सर्वेश बाली,गुरविंदर सिंह चंडोक, सुशील खरबंदा, इद्रपाल सिंह, देवेन्द्र कश्यप, सुमित प्रजापति सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन