{"_id":"404e4763c3b4223e92b0a94015015873","slug":"heavy-police-administration-the-route-of-the-track-invasive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस प्रशासन पर भारी, मुख्य मार्ग की पटरी के अतिक्रमणकारी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस प्रशासन पर भारी, मुख्य मार्ग की पटरी के अतिक्रमणकारी!
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण जारी है। पुलिस प्रशासन कई बार अतिक्रमण हटवाने का अभियान शुरू करता है लेकिन हर बार आधा अधूरा छोड़ दिए जाने से उनके हौसले बुलंद हैं। स्थिति यह है कि मार्ग की पटरी ही नहीं सड़क पर भी अतिक्रमण होने लगा है जिससे दिन में कई बार जाम लगता है।
विज्ञापन
नया साल शुरू होने के बाद से अतिक्रमणकारियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वह पटरियों पर तो अतिक्रमण करते ही हैं अपनी दुकानों के आगे ठेले और फड़ लगवाकर हजारों रुपये प्रतिमाह किराया वसूल रहे हैं। स्थिति यह है कि मार्ग की पटरी पर ग्राहक अपनी बाइकों को भी खड़ा नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
अतिक्रमण से नगर क्षेत्र का कोई मार्ग नहीं बचा है। पुलिस प्रशासन कई बार अतिक्रमण हटवाने की योजना बनाता है लेकिन हर बार इसे किसी न किसी कारण से अधूरे में रोक दिया जाता है। पुलिस द्वारा अतिक्रमणकारियों के 10-10 हजार के चालान भी काटे गए थे तो कुछ अंकुश था लेकिन नए साल में स्थिति और भी बदतर होती जा रही है।
विज्ञापन