फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Health.

गर्मियों की छुट्टियों में 12 से 14 साल के बच्चों को घर-घर लगेगी कोरोना वैक्सीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Health.
रुद्रपुर। 12 से 14 साल के उम्र के बच्चों का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन करने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से जोर दिया जा रहा है। जल्द ही स्कूलों में छुट्टियां पड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को घर-घर जाकर भी वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

सरकार की ओर से जिले में 12 से 14 वर्ष तक के 70 हजार 950 बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 47 हजार 837 (66 प्रतिशत) बच्चों को पहली डोज लग चुकी है। कोरोना संक्रमण के मामले दोबारा सामने आने के बाद भी अब तक 23 हजार बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज नहीं लग पाई है। वहीं 21 हजार 294 (47 प्रतिशत) बच्चों ने दूसरी डोज भी लगा ली है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो जल्द ही स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां पड़ने वाली हैं। ऐसे में स्वास्थ्य निदेशालय से सात दिनों के भीतर अधिक से अधिक वैक्सीनेशन के सेशन शुरू करने के निर्देश मिले हैं। एसीएमओ डॉ. तपन कुमार शर्मा ने कहा कि निर्देश मिलने के बाद जिले में 12 से 14 साल के बच्चों के 100 सेशन शुरू करवा दिए गए हैं। छूटे हुए बच्चों के स्कूलों के प्रधानाचार्य से संपर्क कर उनके घर-घर जाकर वैक्सीन लगाई जाएगी ताकि जल्द शत प्रतिशत बच्चों को वैक्सीन लग सके। कहा कि गर्मियों की छुट्टियों में एएनएम, सीएचओ, नर्सेज आदि की टीमें बच्चों के घरों में जाकर वैक्सीन लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed