फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Health.

पशुओं में ब्रुसेलोसिस रोग को रोकने के लिए लगाई जाएगी एस-19 वैक्सीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Health.
डा. गोपाल सिंह धामी, सीवीओ। - फोटो : RUDRAPUR
पशुओं में संक्रामक बीमारी ब्रूसेलोसिस को रोकने के लिए जिले में 60 हजार बछियों और कटियों को अक्तूबर से ब्रूसेलोसिस एस-19 वैक्सीन लगाई जाएगी। यह पशुओं से मनुष्यों और मनुष्यों से पशुओं में वायरल की तरह तेजी से फैलती है। भारत सरकार के पशु रोग निरोधक कार्यक्रम के तहत देशभर में अक्तूबर से महाअभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

गाय भैंस में यह रोग ब्रूसेलोसिस एबोरटस नामक जीवाणु से फैलता है। ये वायरस गाभिन पशु की बच्चेदानी में रहता है, जो अंतिम तिमाही में गर्भपात करा देता है, जबकि मनुष्य को इस रोग में तेज बुखार आता है, जो बार-बार उतरता और चढ़ता रहता है। इसके साथ ही जोड़ों और कमर में दर्द भी रहता है।
विज्ञापन

पशुचिकित्सकों की मानें तो इस बीमारी के निदान के लिए स्वस्थ गाय भैंसों के बच्चों में चार व आठ महीने की आयु में ब्रूसेला एस-19 वैक्सीन से टीकाकरण किया जाता है। जिले में यह तीन चरण में किया जाएगा। पहले चरण में 20 हजार, दूसरे चरण में 20 हजार और तीसरे चरण में 19 हजार बछियों व कटियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं में गर्भपात होने पर, उस स्थान में डालें फिनाइल
रुद्रपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गोपाल सिंह धामी ने बताया कि नए खरीदे गए पशुओं में पहले ब्रूसेला संक्रमण की जांच कराना चाहिए। अगर किसी पशु को गर्भकाल के तीसरी तिमाही में गर्भपात हुआ हो तो उसे तुरंत फार्म के बाकी पशुओं से अलग कर देना चाहिए।

इसके बाद पशु चिकित्साधिकारी को इसकी सूचना देनी चाहिए। रोगी मादा पशु के कच्चे दूध को स्वस्थ नवजात पशु व मनुष्य को नहीं पीना चाहिए। इसके साथ ही आसपास के चारे और अन्य वस्तुओं को जला देना चाहिए। आसपास फिनाइल का छिड़काव कर देना चाहिए। इससे मनुष्यों व अन्य पशुओं में यह बीमारी नहीं फैलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed