फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Health

पुलभट्टा बॉर्डर में जांच के लिए भेजीं गईं 822 एंटीजन किट गायब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Health
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन लगवाता व्यक्ति। - फोटो : RUDRAPUR
किच्छा स्थित उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे पुलभट्टा बॉर्डर पर बगैर जांच लोगों को सीमा पार करवाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। वायरल ऑडियो की जांच के दौरान पुलभट्टा बॉर्डर पर कोरोना टेस्टिंग के लिए भेजी गई 822 रैपिड एंटीजन किट गायब होने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में रुद्रपुर ब्लड बैंक के एक लैब टेक्नीशियन पर कार्रवाई हो सकती है। जांच अधिकारी की आख्या के बाद सीएमओ ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों से पुलभट्टा बॉर्डर पर यूपी व अन्य राज्यों के लोगों को बॉर्डर पार करवाने के एवज में पैसे के लेनदेन से संबंधित एक स्वास्थ्य कर्मी का ऑडियो वायरल हुआ था। एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने इसकी जांच की थी। जांच के दौरान तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि एक से 13 जुलाई के बीच पुलभट्टा बॉर्डर पर तैनात एक लैब टेक्नीशियन ने कोरोना जांच के लिए एक हजार 50 किट ली थीं लेकिन इसमें सिर्फ 228 एंटीजन किट ही इस्तेमाल की गईं थी। शेष 822 एंटीजन किट का ब्यौरा नहीं मिल सका है। इस प्रकरण में अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है। एंटीजन किट को संबंधित दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल ने जांच समिति की आख्या को कार्रवाई के लिए रुद्रपुर जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रवींद्र सिंह सामंत को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल ने जांच रिपोर्ट को कार्रवाई के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट में ब्लड बैंक के एक टेक्नीशियन का नाम सामने आ रहा है। शीघ्र ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। डॉ. रविंद्र सिंह सामंत, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक।
कोरोना जांच घोटालों को लेकर सुर्खियों में पुलभट्टा बॉर्डर
रुद्रपुर। पुलभट्टा बॉर्डर का नाम लगातार कोरोना जांच के घोटालों के लिए सुर्खियों में आ रहा है। इससे पहले गत एक जून को पुलभट्टा बॉर्डर पर कोरोना की फर्जी रिपोर्ट निगेटिव रिपोर्ट और इस्तेमाल हो चुकी है किट के दोबारा इस्तेेमाल का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने पुलभट्टा बॉर्डर पर ठेके पर कोरोना जांच कर रही स्टार इमेजिंग कंपनी को हटा दिया था। इसके साथ ही बॉर्डर पर पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों की मिलीभगत से लोगों से अवैध वसूली की भी शिकायतें मिलती रही हैं। (संवाद)
जिले में 3,646 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
रुद्रपुर। जिले में बुधवार को कुल 3,646 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 3,212 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाई। जिसमें 1,380 ने पहली व 1,832 ने दूसरी डोज लगवाई। जबकि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 434 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।

जिले में कोरोना जांच के लिए भेजे गए सभी सैंपलों की लगातार दूसरे दिन भी रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि चार संक्रमित स्वस्थ हो गए। कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा भी शून्य रहा। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 13 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिलेभर में कोरोना जांच के लिए 781 लोगों के सैंपल लिए। कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने कहा कि कोरोना संक्रमण लगातार नियंत्रण में है, लेकिन लोगों को अभी भी बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed