फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Health department and administration alert about dengue

Udham Singh Nagar News: डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन सतर्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Health department and administration alert about dengue
- मानसून से पहले नालों की सफाई और फाॅगिंग कार्य शुरू
विज्ञापन

सितारगंज। डीएम के निर्देश पर डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका परिषद ने शहर में फॉगिंग और नालों की सफाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को इस संबंध में डीएम ने नगर प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर डेंगू व अन्य जल जनित रोगों के रोकथाम के लिए उठाए गए जरूरी कदम की समीक्षा की। इसमें नगर प्रशासन ने डीएम को रिपोर्ट सौंपकर शहर में डेंगू की रोकथाम के लिए किए गए उपाय के बारे में अवगत कराया। अधिशासी अधिकारी नौशाद हसीन ने बताया कि दो पालियों में नगर की साफ सफाई कर, लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अपशिष्ट संग्रहण स्थल से अपशिष्ट उठाने के बाद उक्त जगह पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही वार्डों में फॉगिंग, कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव व नालियों का सफाई का कार्य गतिमान है। लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों को लगातार डेंगू के प्रति जागरूक किया जा रहा है।


---
बजट के अभाव में ग्राम पंचायतों नहीं हुई फाॅगिंग
सितारगंज। एडीओ पंचायत केसी बहुगुणा ने कहा कि बजट के अभाव में ग्राम पंचायत में फाॅगिंग नहीं हो सकी है। अलग से बजट दिए जाने पर फॉगिंग कराई जाएगी। अभी तक केवल प्रचार प्रसार के माध्यम से ही लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed