फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   He was reprimanded for getting Khichdi in mid-day meal

Udham Singh Nagar News: मिड-डे-मील में बनी मिली खिचड़ी तो लगाई फटकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
He was reprimanded for getting Khichdi in mid-day meal
काशीपुर। खंड शिक्षाधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू ने ब्लॉक के नौ स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान राप्रावि भीमनगर में मिड-डे-मील में खिचड़ी तैयार होने पर फटकार लगाकर व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को बीईओ डीके साहू ने सीआरसी प्रभारियों के साथ राप्रावि लक्ष्मीपुर लच्छी नवीन, राउप्रावि व राप्रावि गढी इंद्रजीत, राप्रावि भीमनगर, राप्रावि पच्चावाला, राउमावि गुलजारपुर, राउमावि व राप्रावि ढकिया नंबर एक, राप्रावि कुंडेश्वरी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कुछ विद्यालयों में छात्र संख्या कम मिली। उन्होंने प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को विद्यार्थियों से संपर्क कर संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान राप्रावि भीमनगर में मिड-डे मील मानक को दरकिनार कर खिचड़ी बनी मिली। उन्होंने संबंधित को जमकर फटकार लगाई और चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुनरावृत्ति होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में उगी घास को साफ करने के चक्कर में जल्दबाजी में खाना बनवाने की बात कही ढ गई। बीईओ ने बताया कि नौ स्कूलों में व्यवस्था सामान्य पाई गई है। मिड-डे-मील में सब ठीक पाया गया। मानक के अनुसार दाल-चावल रोज रहता है।
इसके साथ अन्य सब्जी भी रहती है। भीमनगर के प्रधानाध्यापक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। टीम में सीआरसी प्रभारी सुरेश सिंह व सूरजभान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed