फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Haryana police took four people with them in a fraud case

Udham Singh Nagar News: धोखाधड़ी के मामले में चार लोगों को अपने साथ ले गई हरियाणा पुलिस

Wed, 28 May 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 28 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Haryana police took four people with them in a fraud case
गदरपुर। धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा के गुरुग्राम पुलिस नगर के चार लोगों को हिरासत में लेकर साथ ले गई है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते सोमवार को हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस की साइबर सेल के एसआई अंकित कुमार और एसआई विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम थाना गदरपुर पहुंची। टीम ने एसओ जसवीर सिंह चौहान से मिलकर एक रिटायर्ड कर्नल के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में दर्ज केस की जानकारी दी।
हरियाणा पुलिस की टीम ने मामले में चिह्नित किए गए कुछ लोगों के बारे में जांच पड़ताल के बाद स्थानीय पुलिस को लेकर संभावित स्थानों में दबिश दी। दबिश के दौरान साइबर सेल की टीम ने गदरपुर के वार्ड नंबर सात निवासी आलोक शर्मा, वार्ड नंबर तीन गोकुलधाम निवासी अमनप्रीत सिंह, वार्ड नंबर चार गदरपुर निवासी ध्रुव चावला और मोहम्मद सुजात को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने हिरासत में लिए गए लोगों को थाने लाकर पूछताछ की और देर रात्रि अपने साथ हरियाणा ले गई। हरियाणा पुलिस की कार्यवाही की जानकारी होने पर लोगों में कौतूहल बना हुआ है। बताया जाता है कि गुरुग्राम पुलिस ने एक रिटायर्ड कर्नल के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया था और मामले की जांच करते गए सर्विलांस के जरिए संदिग्ध लोगों की लोकेशन के आधार पर छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया है। सं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed