फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Haryana police arrested two youths from Bajpur

Udham Singh Nagar News: हरियाणा पुलिस ने बाजपुर के दो युवकों को पकड़ा

Wed, 28 May 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 28 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Haryana police arrested two youths from Bajpur
बाजपुर। कुरुक्षेत्र हरियाणा से पहुंची साइबर पुलिस टीम ने मोहल्ला पहाड़ी कॉलोनी और मुंडिया पिस्तौर में दबिश देकर दो युवकों को पकड़ लिया। उन्हें हरियाणा पुलिस अपने साथ ले गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार मंगलवार को कुरुक्षेत्र थाने के एएसआई सुनील कुमार, एएसआई सतवीर सिंह पुलिस टीम के साथ बाजपुर कोतवाली पहुंचे। स्थानीय पुलिस के सहयोग से हरियाणा पुलिस ने मोहल्ला पहाड़ी कॉलोनी स्थित एक संस्था के कार्यालय पर दबिश दी। यहां एक युवक से पूछताछ की। उसके बाद उसे पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने मोहल्ला मुंड़िया पिस्तौर में एक स्थान से युवक को पकड़ लिया। दोनों युवक को लेकर पुलिस टीम हरियाणा लौट गई। सूत्र बताते हैं कि एक संस्था के खाते में संदिग्ध पैसों का ट्रांजेक्शन हुआ है, जिसकी जांच चल रही है। इसी मामले में दोनों युवकों से पूछताछ की जानी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed