{"_id":"61d49cd668931e13605bef71","slug":"harmony-should-be-there-sitarganj-news-hld4499534196","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी सौहार्द्र की मिसाल है आला हजरत का नवनिर्मित द्वार : सुब्हानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी सौहार्द्र की मिसाल है आला हजरत का नवनिर्मित द्वार : सुब्हानी
सितारगंज बघौरी गांव में आला हजरत द्वार का उदघाटन करने के बाद आबाम को संदेश देते दरगाह आला हजरत के ?
- फोटो : SITARGANJ
Link Copied
सितारगंज। दरगाह आला हजरत के अल्लामा मौलाना सुब्हानी मियां ने कहा कि मुल्क में नफरत के हालात पैदा हो गए हैं। कुछ तत्वों की ओर से पैदा किए गए इन हालात को परास्त करने के लिए आपसी सौहार्द्र को बढ़ावा दिया जाए। हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई समेत सभी धर्म व वर्ग के लोगों को आगे आकर नफरत का मुकाबला करना चाहिए। इसी एक कड़ी के रूप में आला हजरत के नाम पर जिला पंचायत की तरफ से द्वार बनाया गया है जो आपसी सौहार्द्र की बेहतरीन मिसाल है। सियासी लोगों को इससे सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन
मंगलवार को बघौरी गांव में करीब 20 लाख रुपये से 400 मीटर लंबी तीन सीसी सड़कों, करीब दस लाख रुपये से बने एक आला हजरत द्वार व पांच लाख से तैयार कब्रिस्तान की चहारदीवारी का लोकार्पण व उद्घाटन मुख्य अतिथि दरगाह आला हजरत बरेली से आए अल्लामा मौलाना हजरत सुब्हान रजा सुब्हानी मियां व जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार एवं उनके पति डॉ. सुरेश गंगवार ने किया।
विज्ञापन
डॉ. गंगवार ने कहा कि सितारगंज कौमी एकता का गुलदस्ता है जहां कई किस्म के फूल हैं। उन्होंने क्षेत्र में आला हजरत के नाम से एक लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव भी रखा। उनकी पत्नी जिपं अध्यक्ष रेनू गंगवार ने बताया कि बघौरी से पहले सिरौली गांव में भी आला हजरत द्वार का निर्माण कराया गया था। वहां राम नगीना प्रसाद, अख्तियार अहमद पटौटी, गुरप्रीत सिंह देओल, सय्यद मुन्ने मियां, मौलाना अशरफ उल कादरी, मुफ्ती कासिम रजा मिस्बाही, आरिफ उल कादरी, तस्लीम रजा वाहिदी, सैयद अकरम मियां, सैयद मेराज मियां आदि थे। संचालन मौलाना रफीक उल कादरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।