फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Harish Rawat With TR Behad

Udham Singh Nagar News: बेहड़ कांग्रेस के मजबूत स्तंभ, भाजपा में जाने की अटकलें बेदम

Sat, 08 Apr 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 08 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Harish Rawat With TR Behad
रुद्रपुर में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ से वार्ता करते पूर्व सीएम हरीश रावत। 
रुद्रपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों से सियासी पारा बढ़ने पर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी उनके स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे। हरदा ने बेहड़ के साथ उनके आवास पर बंद कमरे में करीब 15 मिनट तक वार्ता की। इसके बाद उन्होंने बेहड़ के भाजपा में जाने की अटकलों को बेदम बताते हुए बेहड़ को शेर-ए-तराई और कांग्रेस के मजबूत स्तंभ बताया।
विज्ञापन

पूर्व सीएम रावत दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे रुद्रपुर आवास विकास स्थित बेहड़ के आवास पर पहुंचे। जहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत किया। रावत ने भी अपने चिरपरिचित अंदाज में कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने बंद कमरे में बेहड़ के साथ वार्ता की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी कमरे नहीं आने दिया गया। इससे अटकलों का बाजार फिर से बढ़ने लगा। करीब 15 मिनट तक बेहड़ से वार्ता करने के बाद रावत ने प्रेस वार्ता में कहा कि तराई में बेहड़ कांग्रेस के मजबूत स्तंभ हैं, जिस कारण उन्हें शेर-ए- तराई कहा जाता है। उन्होंने बेहड़ के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वह बेहड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेेने के लिए पहुंचे थे। तीन महीने बाद स्वस्थ होकर बेहड़ फिर मैदान में आएंगे। उन्हें कांग्रेस के लिए अभी काफी मेहनत और संघर्ष करना है। रावत ने कहा कि कांग्रेस भारत की सबसे पुरानी व मजबूत पार्टी है, इसे तोड़ना इतना आसान नहीं है। उन्होंने कांग्रेस में किसी प्रकार की गुटबाजी से इंकार किया। वहां पर जगदीश तनेजा, मीना शर्मा, परिमल राय, मोनिका ढाली, ममता रानी, प्रीति साना, हरीश बावरा, सौरभ बेहड़, सुभाष बेहड़, अनिल शर्मा आदि थे।
विज्ञापन


कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने रावत का रास्ते में किया स्वागत
रुद्रपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत भले ही संगठन में गुटबाजी से इंकार करते रहे, लेकिन सच तो यह है कि कई कार्यकर्ताओं ने किच्छा विधायक आवास पहुंचने के बजाय उनका अलग-अलग स्थानों पर स्वागत किया। ऐसी भी चर्चा रही कि डीडी चौक पर रावत के स्वागत के लिए कई कार्यकर्ता मौजूद थे, लेकिन रावत उन्हें देख न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को रावत के किच्छा विधायक व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ के आवास पर पहुंचने के बावजूद कई पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए वहां नहीं आए। उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर रावत का स्वागत किया। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने रावत के हल्द्वानी रवाना होते समय रास्ते में गुलदस्ते के साथ उनका स्वागत किया। डीडी चौक पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के उनके स्वागत के लिए पहुंचने के बावजूद अपना वाहन न रोकने की चर्चा पर रावत ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। हालांकि शर्मा ने इसे विरोधियों की चाल बताते हुए कहा कि उनका स्वागत कार्यक्रम नैनीताल हाइवे स्थित एक होटल के सामने था, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रावत का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत करने के साथ मिष्ठान वितरण भी किया। इधर, प्रेस वार्ता के दौरान भी रावत कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा और किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ में शुरू हुई नई-नई अदावत से जुड़े सवालों को टालते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed