फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hari is playing Holi at your door, O God...

Udham Singh Nagar News: हरि खेल रहे हैं होली देबा तेरे द्वारे में....

Sun, 01 Mar 2026 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 01 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Hari is playing Holi at your door, O God...
सितारगंज। नगर में होली गायकी की धूम मची है। शनिवार को पर्वतीय रामलीला मैदान में पुरुषों और महिलाओं की होली में होल्यार जमकर थिरके।
विज्ञापन

सिसौना में महिला आयोग की पूर्व सदस्य जया जोशी के आवास पर शुक्रवार को होली का आयोजन किया गया। महिलाओं ने गुलाल के साथ होली खेली। होली के गीतों पर महिलाओं ने नृत्य कर एक-दूसरे को त्योहार की बधाई दी। कुमाऊंनी होली कार्यक्रम में महिलाओं ने सिद्धि के दाता विघ्न विनाशक, होली खेलें, गिरिजापति नंदन..., शिव के मन माहि बसे काशी..., कैले बांधी चीर... तुम सिद्धि करो महाराज होली के दिन..., जल कैसे भरूं जमुना गहरी.., हरि खेल रहे हैं होली देबा तेरे द्वारे में... आदि होली गीत गाए। इस दौरान जया जोशी, दीपा तिवारी, जानकी कोहली, हंसी देवी, पुष्पा रावत, नेहा तिवारी, कौशल्या, कमला, सुनीता, अनीता, प्रियंका, मंजू आदि मौजूद रहीं। ग्रामीण अंचलों में थारू होली की धूम मची है। देर रात तक गांवों में महिलाएं और पुरुष टोली में होली गायन और नृत्य कर रहे हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed