{"_id":"58a7511c4f1c1bac12d83f97","slug":"hanging-on-fan","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के पंखे से लटक कर महिला ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के पंखे से लटक कर महिला ने जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा।
Updated Sat, 18 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खटीमा। नेपाल सीमा से लगे ग्राम की एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
ग्राम खाली महुवट बंगाली कॉलोनी निवासी सुनीता 20 पत्नी कमलेश विश्वास का शव शुक्रवार सुबह घर के पंखे से लटका मिला।
झनकईया थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने उपरांत उसके परिजनों को सौंप दिया। समाचार लिखे जाने तक किसी ने भी पुलिस में तहरीर नहीं सौंपी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बताया गया कि मृत का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था।
विज्ञापन