फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Haldwani News: Transport department officer turns out to be Mukesh Bora informer

Haldwani: 22 दिन से फरार मुकेश बोरा का मुखबिर निकला परिवहन विभाग का अफसर, व्हाट्सएप कॉल पर दे रहा था सूचना

Mon, 23 Sep 2024 11:57 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 23 Sep 2024 11:57 AM IST
सार

दुष्कर्म का आरोपी नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा 22 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसके नेटवर्क के आगे पुलिसिया तंत्र नाकाम साबित हो रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि मुकेश बोरा को परिवहन अधिकारी व्हाट्सएप कॉल से जानकारी दे रहा था।

विज्ञापन
Haldwani News: Transport department officer turns out to be Mukesh Bora informer
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म का आरोपी नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा 22 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसके नेटवर्क के आगे पुलिसिया तंत्र नाकाम साबित हो रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि मुकेश बोरा को परिवहन अधिकारी व्हाट्सएप कॉल से जानकारी दे रहा था।

मुकेश बोरा बेहद शातिर है। उसके नेटवर्क के आगे पुलिस का खुफिया तंत्र नाकाम साबित हो रहा है। पुलिस टीम चार बार मुकेश बोरा को पकड़ने से चूक गई। मात्र 10 मिनट के अंतर से पुलिस शातिर मुकेश बोरा से पीछे रह गई। जब तक टीम पहुंची तब तक मुकेश बोरा फरार हो चुका था।

विज्ञापन

पुलिस परिवहन अधिकारी से लगातार पूछताछ कर रही है। पता चला कि वह और उसकी पत्नी मुकेश बोरा को व्हाट्सएप कॉल से पुलिस की जानकारी दे रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि दुग्ध संघ और यूसीडीएफ के कुछ अधिकारियों से भी मुकेश बोरा संपर्क कर पुलिस की जानकारी ले रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मुकेश बोरा को फाइनेंशियल मदद देने वाले लोगों को भी तलाश रही है। मुकेश बोरा के अकाउंट पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस अभी तक करीब 300 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने जा रही है जिन्होंने मुकेश बोरा को भागने में मदद की और उसे वित्तीय मदद पहुंचाई।


ये पढ़ें- जवानी में हुआ केस: खाकी से बचने के लिए बुढ़ापे तक लगाई रेस, कई राज्य बदले; 2013 में परिवार से साधा था संपर्क

बोरा के दिल्ली में होने का मिला इनपुट
पुलिस को इनपुट मिला है कि मुकेश बोरा दिल्ली में है। पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंच गई है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस को शक है कि मुकेश बोरा बरेली में एक नेता के घर में भी छिपा हो सकता है। उस नेता के घर पर भी पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। नेपाल सहित अन्य जिलों में भी पुलिस की टीमें गई हैं। उधर, मुकेश बोरा के परिजनों पर भी नजर रखी जा रही है।

अब आईपीडीआर का लिया जाएगा सहारा
पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुकेश बोरा व्हाट्सएप कॉल से बात करता था, क्योंकि व्हाट्सएप कॉल ट्रेस नहीं किया जा सकता है। इस कारण पुलिस इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (आईपीडीआर) से पता करने की कोशिश कर रही है। इससे यह पता चलता है कि व्यक्ति ने कहां का नेट यूज किया। इससे उस जगह का पता चल जाता है।

पुलिस का मुखबिर तंत्र फेल
पुलिस का मुखबिर तंत्र पूरी तरह फेल नजर आ रहा है। अभी तक पुलिस के हाथ मुकेश बोरा को लेकर कोई ठोस सबूत या जानकारी हाथ नहीं लगी है। पुलिस अंधेरे में ही हाथ-पैर मार रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed