Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gym owner shot himself in kashipur

Uttarakhand: उम्मीदों का कौन सा था बोझ जो अमन सहन नहीं कर पाए...,खुद को मारी गोली, नहीं मिली सुसाइड नोट

Sat, 03 May 2025 11:58 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 03 May 2025 11:58 AM IST
सार

काशीपुर के पॉवरलिफ्टर और जिम संचालक ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में खुद को पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। घटना से हर कोई स्तब्ध है। लोगों का कहना है कि आखिर उम्मीदों का कौन सा बोझ अमन के कंधे पर था जिसे वे उठा नहीं सके। 

विज्ञापन
Gym owner shot himself in kashipur
अमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पावर लिफ्टिंग एशिया में कांस्य पदक विजेता और जिम संचालक अमनदीप अरोरा की खुद को गोली मारने की घटना से हर कोई स्तब्ध है। लोगों का कहना है कि आखिर उम्मीदों का कौन सा बोझ अमन के कंधे पर था जिसे वे उठा नहीं सके। अमनदीप दो बार नेशनल पॉवरलिफ्टिंग में हिस्सा लेकर चैंपियन रह चुके थे। स्टेडियम में पॉवरलिफ्टिंग कोच राजीव चौधरी ने बताया कि अमनदीप ने वर्ष 2011 में उनके निर्देशन में खेल की शुरुआत की थी।

विज्ञापन


वह पूर्व में मलयेशिया में आयोजित पावरलिफ्टिंग, एशिया में कांस्य पदक जीत चुके थे। काफी मिलनसार और अपने खेल के प्रति समर्पित था। वर्ष 2018 में तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्कृष्ट खेल के लिए उन्हें सम्मानित भी कर चुके हैं। उनके जिम में आने वाले युवाओं को वे इस खेल के प्रति जागरूक करते थे। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कई खेल प्रेमियों ने कहा कि अमन दूसरों को नसीहत देता था और स्वयं इतना बड़ा कदम उठा लिया। कहा कोई न कोई ऐसी गंभीर बात रही होगी जो उसने किसी भी अपने साथी से शेयर नहीं की।
विज्ञापन


क्या है मामला?
काशीपुर के पॉवरलिफ्टर और जिम संचालक ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में खुद को पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या माना जा रहा है। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अमनदीप अरोरा (36) पुत्र धर्मेंद्र अरोरा उर्फ बबलू अरोरा दड़ियाल रोड के पास रहते थे और पावर हाउस जिम के संचालक थे। शुक्रवार दोपहर लगभग एक-डेढ़ बजे घर के ऊपर बने कमरे को अंदर से बंद कर उन्होंने गोली मार ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed