फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gurvel Singh Becomes Chairman

गुरुवेल सिंह और सिराजुद्दीन बने क्षेत्रीय अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Gurvel Singh Becomes Chairman
रुद्रपुर में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नवनियुक्त पदाधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के कुमाऊं (नैनीताल) और टनकपुर परिक्षेत्र के चुनाव रविवार को रुद्रपुर में निर्विरोध संपन्न हुए। कुमाऊं परिक्षेत्र के अध्यक्ष गुरुवेल सिंह और टनकपुर परिक्षेत्र के अध्यक्ष सिराजुद्दीन बने।
विज्ञापन

रुद्रपुर रोडवेज वर्कशॉप में यूनियन के दोनों परिक्षेत्रों के पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप से चुने गए। कुमाऊं के क्षेत्रीय मंत्री हरीश जोशी बने। जबकि रघुवीर चौधरी और मुकेश शर्मा को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश और प्रदीप शर्मा को संयुक्त मंत्री, ओमप्रकाश तिवारी को संगठन मंत्री और सुनील बिष्ट को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा इकबाल अहमद को क्षेत्रीय प्रवक्ता, किशोरी लाल को मीडिया प्रभारी और सुखदेव सिंह को कार्यालय सचिव बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सतनाम सिंह, राकेश कटिहार, प्रकाश आर्य, शंकर बाशाकोठी, लक्ष्मण अधिकारी, सुधीर कुमार, अब्दुल ,अनिल ठाकुर को चुना गया।
विज्ञापन

इधर, टनकपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री की कमान नीरज सिंह को मिली। दरबान राम और पूरन सिंह को उपाध्यक्ष, अमित कपूर और मनोहर सिंह को संयुक्त मंत्री, संदीप खर्कवाल को संगठन मंत्री और शेर सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष को बनाया गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में धन गिरी, धीरज फर्त्याल, राजीव दीक्षित, डूंगर सिंह, मोती लाल, हरीश पांडे को चुना गया। वहां पर प्रदेश अध्यक्ष कमल पपने, महामंत्री अशोक चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डीएल साह, प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण सिंह, राम अवध यादव ,जमील खान, नेमी चरण, योगेश शर्मा, विपिन चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed