फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gurdial Singh president, Balveer Singh became secretary

गुरदयाल सिंह अध्यक्ष तो बलवीर सिंह बने सचिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Gurdial Singh president, Balveer Singh became secretary
नानकमत्ता के विडौरा मझोला गांव स्थित गुरुद्वारा छेंवी पातशाही के पंजा साहिब में अरदास करते निर् - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। गुरुद्वारा छेंवी पातशाही किल्ला साहिब विडौरा मझोला की 21 सदस्यीय नई कार्यकारिणी निर्विरोध गठित की गई। गुरदयाल सिंह कमेटी के अध्यक्ष और बलवीर सिंह सचिव बने। नवनियुक्त कार्यकारिणी ने दरबार साहिब में मत्था टेक अरदास की। प्रबंधन समिति की ओर से सभी को सरोंपा देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को गुरुद्वारा साहिब के नामित संरक्षक तथा चुनाव अधिकारी हीरा सिंह ने विधिवत चुनाव संपन्न कराए। बताया कि सभी पदों पर एक-एक पदाधिकारी के नामांकन करने से निर्विरोध गठन हुआ। गठन की सूची उपनिबंधक महोदय फर्म सोसायटी एवं चिट्स ऊधमसिंह नगर, उपजिलाधिकारी सितारगंज तथा थानाध्यक्ष नानकमत्ता को भी प्रेषित की गई है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी हीरा सिंह ने बताया कि कमेटी में अध्यक्ष गुरदयाल सिंह, उपाध्यक्ष गुरमुख सिंह, सचिव बलबीर सिंह, उपसचिव बॉबी भाटिया, कोषाध्यक्ष जरनैल सिंह, ऑडिटर हरभजन सिंह और सलाहकार रणजीत सिंह को निर्विरोध घोषित किया गया। इसके अलावा 14 अन्य सदस्य भी निर्विरोध चुने गए हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने दरबार साहिब में मत्था टेका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed