फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Grocery store operator dies under suspicious circumstances

किराना स्टोर संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Grocery store operator dies under suspicious circumstances
रुद्रपुर के खेड़ा में किराना स्टोर स्वामी की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : RUDRAPUR
किरानरुद्रपुर। केलाखेड़ा निवासी किराना स्टोर संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक अपनी परिचित महिला के घर आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया मौत की वजह हार्टअटैक मान रही है।
विज्ञापन

ग्राम फतेहपुर केलाखेड़ा निवासी सतपाल चौधरी (55) की किराने की दुकान बेरिया बाजपुर में है। सतपाल कमेटी भी चलाते हैं और कमेटी के सदस्य खेड़ा रुद्रपुर में भी हैं। बृहस्पतिवार को सतपाल वार्ड 19 खेड़ा में कमेटी सदस्यों से रुपये लेने आए थे।
विज्ञापन

सदस्यों से कमेटी के रुपये लेने के बाद सतपाल खेड़ा में एक मकान में किराये पर रहने वाली परिचित महिला के घर चले गए थे। कुछ देर घर में रुकने के बाद वह अचेत हो गए और उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, सीओ अमित कुमार फोर्स के साथ घर पहुंचे और शव का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महिला के साथ ही आसपास के लोगों से भी इस संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सूचना पर मृतक की पत्नी पुष्पा रानी और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

एसपी सिटी पींचा ने बताया कि शव पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया मौत की वजह हार्टअटैक लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा। जिस महिला के घर पर मृतक आए थे, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed