{"_id":"6534f5c9b2c9fe7a870457c5","slug":"goods-of-ramlila-center-burnt-in-pantnagar-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramlila: यहां रात में हनुमान की पूंछ में लगाई आग, सुबह रामलीला केंद्र का सामान हुआ स्वाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramlila: यहां रात में हनुमान की पूंछ में लगाई आग, सुबह रामलीला केंद्र का सामान हुआ स्वाहा
Sun, 22 Oct 2023 03:43 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sun, 22 Oct 2023 03:43 PM IST
सार
रामलीला में आधी रात को लंका दहन का मंचन हुआ और सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सारा सामान जल गया। आनन-फानन रामलीला कमेटी के सदस्यों ने पात्रों की नई पोशाक सहित अन्य सामान खरीदकर मंचन जारी रखा।
विज्ञापन
रामलीला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्षेत्र के हल्दी में चल रही रामलीला में आधी रात को लंका दहन का मंचन हुआ और सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सारा सामान जल गया। आनन-फानन रामलीला कमेटी के सदस्यों ने पात्रों की नई पोशाक सहित अन्य सामान खरीदकर मंचन जारी रखा। हल्दी में चल रही रामलीलामें शुक्रवार को लंका दहन का मंचन किया गया था। देर रात दर्शक और रामलीला कमेटी के सदस्य अपने-अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन
रामलीला केंद्र में रखीं पोशाकें और अन्य समान की सुरक्षा के लिए कमेटी की ओर से वहीं छोड़े दो युवक भी भोर होते ही घर चले गए। शनिवार सुबह सात बजे केंद्र के अंदर विद्युत मीटर में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग ने वहां रखे सामान को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
केंद्र से धुंआ उठते देख स्कूली बच्चों ने हल्दी मार्केट में कमेटी के सदस्य शिवम कालिया को बताया। लोगों ने ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। उप सचिव पवन दूबे की सूचना पर पहुंचे एसआई दिनेश रावत और पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया। कमेटी की ओर से अग्निशमन दल को सूचना देने के बावजूद कोई दमकल वाहन या कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। पवन ने बताया कि रामलीला को बाधित नहीं किया जाएगा और किसी भी परिस्थिति में लीला का मंचन नियमित रूप से होगा।
विज्ञापन