{"_id":"5abe884e4f1c1bbc618b4942","slug":"good-friday-observed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह को किया याद
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
good friday
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईसाई धर्म के प्रवर्तक भगवान ईसा मसीह को गुड फ्राइडे पर याद किया गया। रुद्रपुर के विभिन्न्न चर्चों में गुड फ्राइडे के अवसर विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। आदर्श कालोनी स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में पास्टर प्रमोद अभिषेक ने विशेष प्रार्थना सभा की अगुवाई की। वहां संजीव स्टीफन, अमृता पांडे, संजीवन सिंह, सनिल हाफिज, संजय लाल, श्रीप्रसाद, डेजी फिलीज आदि थे। उधर, आदर्श कालोनी स्थित मेथोडिस्ट चर्च में पास्टर एल चरन ने कहा कि आज के ही दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। उन्होंने अमानवीय यातनाएं सहते हुए मानवता के लिए प्राण त्याग दिए। वहां रोमिला चरन, अरुण चरन, आशीष तिवारी, अनुग्रह तिवारी, अनिल मसीह, शालिनी मसीह, मसीह चरन आदि थे।