फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gold and silver jewellery and cash stolen after breaking the lock of a closed house

Udham Singh Nagar News: बंद घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी

Wed, 18 Sep 2024 04:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 18 Sep 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver jewellery and cash stolen after breaking the lock of a closed house

विज्ञापन
काशीपुर। बंद घर का ताला तोड़ कर चोर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। घटना घर के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

मानपुर रोड पर्वतीय कॉलोनी निवासी व गिरीताल स्थित एक निजी अस्पताल के गार्ड दीपक चंद्रा पुत्र शंभूदत्त चंद्रा ने प्रतापपुर पुलिस चौकी में दी तहरीर में बताया कि बीती 16 सितंबर को वह अपनी मां के घर पीरूमदारा परिवार के साथ घर बंद करके गया था। इसी दौरान शाम लगभग 7 से 9 बजे के बीच चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और आलमारी में रखा लगभग डेढ़ तोला सोने का मंगलसूत्र, बच्चे के चांदी के कंगन, पीतल के बर्तन और लगभग 7500 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

बताया जब वह रात को घर लौटा तब घर का ताला टूटा हुआ था और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। घटना की 112 पर सूचना दी गई। तब पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। बताया घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। बताया उसकी तहरीर पर पुलिस ने प्राप्ति की कोई मोहर भी लगाकर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed