फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Girl gets burnt while cooking, family members rush to hospital for treatmentGirl gets burnt while cooking, family members rush to hospital for treatment

Udham Singh Nagar News: खाना पकाते समय झुलसी युवती, अस्पताल में परिजन इलाज के लिए भटके

Tue, 14 May 2024 04:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 14 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Girl gets burnt while cooking, family members rush to hospital for treatmentGirl gets burnt while cooking, family members rush to hospital for treatment
काशीपुर। खाना पकाते समय एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, यहां वह इलाज के लिए काफी देर तक भटकते रहे। बाद में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रविवार देर रात बहादुरपुर पट्टी महुआखेड़ा गंज निवासी रेनू पुत्री अशोक चूल्हे पर खाना पका रही थी। इस दौरान अचानक बर्तन उसके ऊपर पलट गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। परिजन आनन-फानन उसे लेकर एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां इलाज की आस में काफी देर तक इधर-उधर भटकते रहे। बाद में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन 108 एंबुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लेकर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि रेनू का चेहरा और हाथ जला है। उनका आरोप है कि रविवार बताकर सरकारी अस्पताल काशीपुर इमरजेंसी में कोई देखने को तैयार नहीं था। काफी देर तक स्टाफ से इलाज करने को कहते रहे लेकिन स्टॉफ इधर-उधर की बात करता। समाजसेवी गगन कांबोज के पहुंचने पर इलाज शुरू किया गया। बाद में डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। सांस लेने में परेशानी होने की बात बताकर हल्द्वानी से भी ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


सीएमएस, डॉ. खेमपाल ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर मरीज के इलाज में कोई आनाकानी की गई है तो शिकायत आने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed