फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Girjesh became the president and Yashwant became the secretary

Udham Singh Nagar News: गिरजेश अध्यक्ष और यशवंत बने सचिव

Thu, 25 Dec 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 25 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Girjesh became the president and Yashwant became the secretary
काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27 के लेकर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कुल 831 मतदाताओं में से 756 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणाम की घोषणा होने पर गिरजेश खुल्वे अध्यक्ष और यशवंत चौहान सचिव निर्वाचित घोषित किए गए। विजयी पदाधिकारियों का समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। काशीपुर बार एसोसिएशन का चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी गोपाल कृष्ण व उनकी कमेटी की देखरेख में हुआ। बार सभागार में बुधवार सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक मतदान हुआ। सात पदों के लिए 15 प्रत्याशियों व आठ कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 19 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद किया।
विज्ञापन


साढ़े तीन बजे से आठ टेबल पर 15 राउंड में मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर गिरजेश खुल्वे ने 545 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनेश अग्रवाल को 337 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर विधु शेखर ने 211 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सनत पैगिया को 5 मतों से हराया। सचिव पद पर यशवंत चौहान ने 486 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनूप शर्मा को 232 मतों से हराया। संयुक्त सचिव पद पर अंकित चौधरी ने 424 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेंद्र सिंह को 233 मतों से हराया।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर भुवन चंद्र नौटियाल ने 280 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद सिंह को 9 मतों से हराया। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर राकेश प्रजापति ने 394 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोहन सिंह नेगी को 56 मतों से हराया। आय-व्यय निरीक्षक पद पर गौरव मेहरोत्रा ने 442 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी धमेंद्र कुमार को 149 मतों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य के लिए केदार सिंह, कैलाश कुमार, नरगिस, पंकुल गुप्ता, प्रीति कश्यप, प्रीति शर्मा, रणजीत सिंह विर्क व शुभम कुमार विजयी घोषित किए गए। यहां पर मुख्य रूप से वरिष्ठ सहायक निर्वाचन अधिकारी विजेंद्र चौधरी, सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज निगोतिया, अंशुमान सिंह, दिग्विजय सिंह, ज्योतिशरण माथुर, मो. वकील सिद्दीकी, विपिन अग्रवाल, नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed