फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gathering in Nankmatta Sahib

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेक मांगी सुख शांति की अरदास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Gathering in Nankmatta Sahib
नानकमत्ता में अमावस्या पर्व पर सजे धार्मिक दीवान में संगत को इतिहास सुनाता कविसरी जत्था। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार में मत्था टेक गुरु महाराज से सुख शांति की अरदास की। इस उपलक्ष्य में सजे धार्मिक दीवान में पंथ के प्रसिद्ध धर्म के ज्ञानियों ने संगत को निहाल किया। श्रद्धालुओं ने डेरा कारसेवा पहुंच संतों से आशीर्वाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

रविवार को श्रावण मास की अमावस्या के चलते सुबह से ही श्रद्धालु गुरुद्वारा परिसर में आने लगे थे। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगा पवित्र पंजा साहिब की परिक्रमा की तथा घी के जोत जलाए। श्री हरमिंदर साहिब में सजे धार्मिक दीवान में महल सिंह मस्त, सलविंदर सिंह तथा सादा सिंह के कविसरी जत्थों के साथ ही हजूरी रागी तथा कथावाचकों ने संगत को गुरुओं की वाणी और इतिहास सुनाकर निहाल किया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक डेरा कारसेवा पहुंच डेरे के संत बाबा बचन सिंह से आशीर्वाद ग्रहण किया। इस दौरान अटूट लंगर चला। वहां बाबा तरसेम सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य कुलदीप सिंह पन्नू, अमरजीत सिंह, जरनैल सिंह, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, रंजीत सिंह ढिल्लों, दिलबाग सिंह, दारा सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed