फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   gangster against Jailed five men

जेल में बंद पांच आरोपियों पर गैंगेस्टर

Mon, 28 Mar 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 28 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन

तीन महीने पहले व्यापारी के घर में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों के खिलाफ गैंगेस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पांचों बदमाश जेल में हैं।

विज्ञापन


 बता दें कि बीते 17 दिसंबर को गंगापुर रोड में दुकानदार वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के घर में चार बदमाशों ने लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया था। बीते दो जनवरी को ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मुठभेड़ के बाद देव शर्मा निवासी ग्राम सुकटिया बरेली, जुनैद निवासी वार्ड नंबर 5 रुद्रपुर, प्रकाश निवासी प्रीत विहार कालोनी रुद्रपुर और अनिल निवासी ग्राम महीपुरा बिलासपुर को धर दबोचा था। 
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से चार तमंचे, पांच कारतूस और लूटा गया जेवर भी बरामद हुआ था। गैंग का सरगना गुरमेल निवासी इंद्रा कालोनी रुद्रपुर और सोनू निवासी बिलासपुर फरार हो गए थे। गैंग ने व्यापारी के घर लूट में लिप्तता के साथ ही दिनेशपुर थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स को लूटने की बात भी स्वीकारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने फरार दो आरोपियों को भी जेल भेज दिया था। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि एसएसपी के आदेश के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ 2/3 गैंगेस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पांच आरोपी फिलहाल जेल में हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed