फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ganesh Mahotsava in Kashipur

चौक के राजा गणेशोत्सव का समापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Mahotsava in Kashipur
काशीपुर में चौक के राजा गणेश जी की विसर्जन शोभा यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। मानपुर रोड स्थित प्रभु विहार कॉलोनी के वासियों ने सोमवार को प्रभु विहार के राजा के नाम से भगवान श्री गणेश की मूर्ति को तीन दिनों के लिए मंदिर प्रांगण में स्थापित किया। इससे पहले क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जय घोष से क्षेत्र गुंजायमान रहा। वहां मंगलवार रात भगवान श्री गणेश का गुणगान कर राधा-कृष्ण, भगवान शिवशंकर की झांकियां सजेंगी। बुधवार दोपहर 12 बजे भगवान श्री गणेश की मूर्ति की विसर्जन शोभायात्रा कॉलोनी से शुरू होकर गर्जिया मंदिर रामनगर के लिए रवाना होगी। वहां विशाल गोस्वामी, अनुज प्रजापति, कपिल पवार, योगेश ठाकुर, अर्पित शर्मा, अतुल राजपूत, रितेश राजपूत, कपिल राजपूत, शिवम, राजेंद्र वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

चौक के राजा गणेशोत्सव का समापन
काशीपुर। मदान वाली गली में रविवार शाम चौक के राजा गणेशोत्सव का आयोजन किया गया। वहां स्थापित चौक के राजा गणेश प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा सोमवार को निकाली गई। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ जयघोष से विदाई दी। इससे पहले रविवार रात चौक पर आयोजित गणेश महोत्सव में भजन संध्या हुई। मुख्य अतिथि मेयर उषा चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व पार्षद कविता यादव और भाजपा नेता राजकुमार यादव ने मुख्य अतिथि मेयर को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान शाहजहांपुर से आई भजन गायक कलाकारों की टीम ने रातभर भजन सुनाए। यात्रा का समापन रामनगर के गर्जिया मंदिर में भंडारे के साथ हुआ। शोभायात्रा में गणेश पूजा कमेटी के अध्यक्ष गौरव कश्यप, शुभम छाबड़ा, मोनिका कश्यप, कविता यादव, राजकुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed