{"_id":"d35f05b21a433c4f5abee412e732eea0","slug":"gadarpur-stadium-built-in-the-hostel-rawat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदरपुर में बनेगा स्टेडियम और हास्टल : रावत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदरपुर में बनेगा स्टेडियम और हास्टल : रावत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Sun, 22 Feb 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि गदरपुर में एक स्टेडियम और खिलाड़ियों के ठहरने के लिए हास्टल बनाया जाएगा। सीएम हरीश रावत रविवार को दोपहर 4.37 बजे से 4.57 बजे तक गदरपुर में मौजूद थे। उन्होंने यहां मीरीपीरी खालसा एकेडमी के तत्वावधान में नवाबगंज में आयोजित राष्ट्रीय कबडडी प्रतियोगिता में शिरकत की। इस अवसर पर आयोजन मंडल की ओर से फूलों की बड़ी माला से जोरदार स्वागत किया गया।
इससे पहले सीएम ने खिलाड़ियों से परिचय किया। इस दौरान सीएम रावत ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ऐसे में सरकार भी उन्हें प्रोत्साहित करने को प्रयासरत है। रामपुर विधायक संजय कपूर की ओर से की गई मांग पर घोषणा करते हुए सीएम रावत ने कहा कि नवाबगंज/गदरपुर में एक स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के दौरान रहने में असुविधा न हो, इसके लिए एक हास्टल भी बनाया जाएगा। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से इस संबंध मेें प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है। इस दौरान क्षेत्रवासियों का दिल जीतने के लिए सीएम पंजाबी में बोले। यहां काबीना मंत्री हरीश दुर्गापाल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक रंजीत रावत, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू, बाबा अनूप सिंह, सुशील गावा, डीएम डॉ पंकज पाडे, एसएसपी नीलेश आनंद भरणे, एडीएम डॉ आशीष श्रीवास्तव, आशीष भटगई, जगतार बाजवा आदि मौजूद थे।