फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fund Surrender in Us Nagar

Udham Singh Nagar News: 10 सरकारी विभाग खर्च नहीं कर पाए बजट, 12 करोड़ रुपये सरेंडर

Mon, 24 Apr 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 24 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fund Surrender in Us Nagar
रुद्रपुर। सिस्टम का हाल यह है कि जिले में बजट के अभाव में कई योजनाएं रुकी पड़ी हैं। 10 सरकारी विभाग ऐसे हैं, जिन्हें राज्य सरकार की ओर से भरपूर बजट दिया गया लेकिन ये विभाग बजट नहीं खर्च कर पाए। वित्तीय वर्ष 2022-23 खत्म होते ही इन विभागों ने शासन को 12 करोड़ 10 लाख 88 हजार 587 रुपये सरेंडर कर दिए हैं।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना में दो बालिकाओं के आवेदन निरस्त होने के कारण धनराशि निदेशालय को समर्पित कर दी गई है। सिंचाई विभाग काशीपुर में वर्ष 2020 की मुख्यमंत्री की घोषणा में ठेकेदार की ओर से कार्य में अपेक्षित प्रगति न लाने के कारण 70.29 लाख रुपये सरेंडर किए गए। विभाग के अधिकारियों की ओर से ठेकेदार को अनुबंध की समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है। खेल विभाग की ओर से कराई गई प्रतियोगिता में विद्यालयों में परीक्षाएं चलने पर एससी-एसटी वर्ग के खिलाड़ियों की ओर से प्रतिभाग नहीं किया गया। इसके साथ ही निर्धारित तिथियों में प्रशिक्षण का आयोजन नहीं होने के कारण राशि सरेंडर कर दी गई। वहीं समाज कल्याण की ओर से अनाथों के दाह दफन के लिए सहायता समेत कई योजनाओं में आवेदन नहीं मिलने पर बजट सरेंडर किया गया।
विज्ञापन



राज्य सरकार ने डेयरी, महिला कल्याण, सिंचाई, लोनिवि को किया मालामाल
रुद्रपुर। डेयरी विकास विभाग की दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना, महिला डेरी विकास योजना, मिनरल मिक्सचर, पशुआहार ढुलान, काम्पैक्ट फीड ब्लॉक में अधिक बजट आवंटन होने के चलते बजट को सरेंडर कर दिया गया है। सिंचाई खंड काशीपुर के अंतर्गत बाजपुर विकास खंड में लेवड़ा नदी के दोनों किनारों पर बाढ़ सुरक्षा निर्माण में 9.55 लाख रुपये की बचत की गई, इसको समर्पित किया गया। वहीं लोनिवि की ओर से अनुबंधों के अंतर्गत बचत होने के चलते बजट को सरेंडर कर दिया गया है। महिला कल्याण में विधवा पेंशन व परित्यकता पेंशन में आवश्यकता से अधिक बजट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 10 विभागों ने सरेंडर किया बजट-

विभाग का नाम - समर्पित राशि(लाख में)
अल्पसंख्यक विभाग - 0.30
डेयरी विकास विभाग - 24.2743
रेशम - 0.50079
सिंचाई विभाग - 206.12
नलकूप - 8.00
महिला कल्याण - 188.43
उद्यान विभाग - 23.74666
खेल विभाग - 3.77
समाज कल्याण - 244.4928
सड़क एवं पुल - 511.251350
कुल - 1210.88587

पिछले वित्तीय वर्ष में जिन विभागों की ओर से बजट खर्च नहीं किया गया है, उन्हें अधिकारियों ने सरेंडर कर शासन को लौटा दिया है। अब नए वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभागों की ओर से कार्य योजनाएं बनाकर शासन को बजट की मांग की जाएगी। -विशाल मिश्रा, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed