फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fruit prices surge ahead of Navratri; bananas and apples become costlier.

Udham Singh Nagar News: नवरात्र से पहले फलों के दामों में उछाल, केला, सेब हुआ महंगा

Sat, 10 Oct 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 10 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fruit prices surge ahead of Navratri; bananas and apples become costlier.
काशीपुर। शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले फलों के दाम में 10 से 50 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हो गई। इससे व्रत रखने वाले लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू होने से जा रहे हैं। इस दौरान व्रतधारी महिला-पुरुष फलों का प्रयोग पूजा-अर्चना और खाने में करते हैं। ऐसे में पूरे नौ दिनों तक फलों की काफी मांग रहती है।
विज्ञापन

फल विक्रेता धर्मवीर सिंह ने बताया कि नवरात्र में मुख्य रूप से केला, सेब और अमरूद की मांग अधिक रहती है। बताया कि दुकानों में केला 40 रुपये से बढ़कर 60-70 रुपये दर्जन, सेब 120 से बढ़कर 150-180 रुपये किलो और अमरूद 80 रुपये से बढ़कर 100 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फल विक्रेता मोनिश का कहना है कि मंडियों से ही फल महंगे आ रहे हैं। वहीं ग्राहकों का कहना है कि नवरात्रों को देखते हुए जानबूझकर दाम बढ़ाए जा रहे हैं। गृहिणियों का कहना है कि प्रशासन को फलों के दामों पर नियंत्रण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed