फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   From APJ's autobiography to Bhagat Singh, Ambedkar, Nehru and Gandhi's books were sold well

Udham Singh Nagar News: एपीजे की आत्मकथा से लेकर भगतसिंह, आंबेडकर, नेहरु और गांधी की किताबें खूब बिकीं

Mon, 05 Feb 2024 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 05 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
From APJ's autobiography to Bhagat Singh, Ambedkar, Nehru and Gandhi's books were sold well
रुद्रपुर के नवोदय विद्यालय में आयोजित पुस्तक महाकुंभ में लेखक को सम्मानित करते अजय भट्ट। स्रोत
रुद्रपुर। नवोदय विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय पुस्तक महाकुंभ का रविवार को समापन हुआ। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने चार उदीयमान लेखकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


रुद्रपुर में पहली बार आयोजित पुस्तक महाकुंभ में गीता प्रेस, द बुक ट्री, समय साक्ष्य, आर्य समाज, अरविंद सोसायटी समेत 30 प्रकाशकों के स्टॉल लगाए गए थे। एपीजे अब्दुल कलाम आजाद की आत्मकथा अग्नि की उड़ान, प्रेमचंद्र की गोदान, रस्किन बांड की रूम ऑन द रुफ, सुधा मूर्ति की 3000 टांके के साथ ही भगत सिंह, अंबेडकर, गांधी, नेहरु, गोलवरकर और सावरकर की किताबें भी खूब बिकीं। गीता प्रेस के स्टॉल पर आध्यात्म से जुड़ी किताबें खरीदने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


पुस्तक महाकुंभ में पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय पंतनगर के सहायक प्राध्यापक डॉ. अमन कंबोज और टेक्नोलॉजी एनएबलिंग सेंटर परियोजना की वरिष्ठ सलाहकार डॉ. श्वेता गुप्ता को स्वामी विवेकानंद के शिक्षा एवं समावेशी विकास संबंधी विचारों पर शोधपरक आलेख और पुस्तक प्रकाशन के लिए सम्मानित किया गया। एक निजी स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा रिजुल मदान को ए थर्स्टी बिलीफ और कक्षा आठ की छात्रा एकांतिका को द हिडन ट्रुथ के लिए सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने कहा की रुद्रपुर में पुस्तक महाकुंभ के माध्यम से नये लेखकों और साहित्यकारों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। आने वाले वर्षों में नये लेखकों और साहित्यकारों को अपनी कला को बढ़ावा देने में सहयोग प्राप्त होगा। इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed