{"_id":"696e881cc9e47fd3f4038f9c","slug":"free-distribution-of-books-to-students-at-the-book-fair-sitarganj-news-c-242-1-rdp1025-135981-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पुस्तक मेले में विद्यार्थियों को निशुल्क किताबों का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पुस्तक मेले में विद्यार्थियों को निशुल्क किताबों का वितरण
Tue, 20 Jan 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से स्थानीय पीजी महाविद्यालय में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। यहां विद्यार्थियों को शीतकालीन सत्र के लिए प्रवेश से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण विषयों के साथ प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकों का निशुल्क वितरण भी किया गया।
सोमवार को मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रेखा बिष्ट और मधु डोगरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पुस्तक मेले का शुभारंभ किया।
कुलपति नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों तक लोगों को शिक्षित करने और आधुनिक तकनीक से नवाचार को बढ़ावा की दिशा में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
सहायक निदेशक डॉ. रेखा बिष्ट ने विद्यार्थियों को मुक्त विश्वविद्यालय में संचालित नवीन पाठ्यक्रम जैसे असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर, ज्योतिष विज्ञान सहित शीतकालीन सत्र के लिए हो रहे प्रवेश से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीक्षा खम्पा ने किया।
इस मौके पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. विमला सिंह, डॉ. अभिमन्यु, डॉ. राजविंदर कौर, डॉ. जगदीपक जोशी, डॉ. शोभा पांडे, डॉ. कामना दीक्षित सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। संवाद