{"_id":"6a2c6156c587d7832800983c","slug":"fraud-worth-lakhs-under-the-pretext-of-securing-a-railway-job-sitarganj-news-c-236-1-ktm1001-114717-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी
Sat, 13 Jun 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता। रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लोगों से लाखों की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मां-बेटे सहित तीन लोगों के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम पचपेड़ा के पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दो साल पूर्व ग्राम पचपेड़ा निवासी चन्दा धामी ने बताया था कि उसका पुत्र पवन धामी रेलवे में नौकरी करता है। उसकी पकड़ उच्च अधिकारियों तक है। वह उनके दोनों पुत्रों की रेलवे में नौकरी लगवा देगा। नौकरी लगवाने के लिए 3,50,000 रुपये लगेंगे। बाद में 2,50,000 रुपये में रेलवे में नौकरी लगवाने की बात पक्की हो गई। उसने पवन धामी को 60,000 रुपये नकद और 1,52,000 रुपये उसकी ओर मिलवाए गए व्यक्ति रामसेवक यादव के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए।
पवन धामी उसके दोनों पुत्रों व उसे लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन ले गया। वहां उसने एक रजिस्टर लाकर उसके व उसके दोनों पुत्रों के हस्ताक्षर करवाए और कहा कि ज्वॉइनिंग लेटर उनके घर के पते पर डाक से पहुंच जाएगा। उसे बाद में पता लगा कि आरोपियों ने सिसई खेड़ा निवासी निर्मल सिंह व पिपलिया शक्ति फॉर्म निवासी राजेंद्र सिंह से भी तीन-तीन लाख रुपये रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे हैं। जब उसने आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो आरोपी उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगे। प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
--
विदेश भेजने के नाम 16 लाख हड़पने का आरोप
बाजपुर। गांव जोगीपुरा निवासी आकाश शुक्रवार को समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचा। उसने एसआई कैलाश चंद नगरकोटी से मुलाकात कर उन्हें तहरीर सौंपी। बताया कि गांव विक्रमपुर निवासी एक युवक तीन साल पहले उसे मिला। आरोपी युवक ने बताया कि उसकी बहन लंदन में रहती है। आरोपी ने 16 लाख रुपये में उसे विदेश भिजवाने का भरोसा दिया। आरोपी युवक ने कागजात, मेडिकल सहित अन्य औपचारिकताएं कीं और उसका ऑस्ट्रेलिया जाने का वीजा बनवाया। उसके बाद उसे बैंकॉक थाईलैंड ले गया वहां जाकर पता लगा कि आरोपी की ओर से बनवाया गया वीजा फर्जी है। वहां से उसे वापस भेज दिया। उसके बाद कोरिया भिजवाने की बात कही। कई महीने तक आरोपी टालमटोल करता रहा। परेशान होकर उसने आरोपी युवक से रकम वापस मांगी। आरोपी ने उसे रकम देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। संवाद