{"_id":"6569941b9e52329a1e044176","slug":"fraud-of-rs-3-5-lakh-by-pretending-to-be-close-to-yogi-osd-in-rudrapur-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: योगी के ओएसडी से नजदीकी बताकर 3.5 लाख रुपये ठगे, नोएडा विकास प्राधिकरण में कराना था जमीन संबंधी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: योगी के ओएसडी से नजदीकी बताकर 3.5 लाख रुपये ठगे, नोएडा विकास प्राधिकरण में कराना था जमीन संबंधी काम
Fri, 01 Dec 2023 01:37 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:37 PM IST
सार
नोएडा विकास प्राधिकरण में जमीन का काम कराने की एवज में एक व्यक्ति से साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने आरोपी ने खुद को यूपी के मुख्यमंत्री योगी के ओएसडी का नजदीकी बताया था। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक व्यक्ति से नोएडा विकास प्राधिकरण में जमीन का काम कराने की एवज में साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को यूपी के मुख्यमंत्री योगी के ओएसडी का नजदीकी बताया था।
विज्ञापन
मलिक कॉलोनी निवासी हरिओम सिंह ने बताया कि उसका नोएडा प्राधिकरण में जमीन से संबंधित काम था। वह परिचित के माध्यम से एक व्यक्ति से मिला था। व्यक्ति ने बताया कि उसके यूपी के सीएम के ओएसडी से पारिवारिक संबंध हैं और एक फोन पर उनका काम हो जाएगा। इसके बाद आरोपी ने किसी अधिकारी को देने के नाम पर उससे साढ़े तीन लाख रुपये मांगते हुए आठ से दस दिन में काम होने का भरोसा दिया। उन्होंने तीन बार में साढ़े तीन लाख रुपये आरोपी को दे दिए थे।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपी के एक परिचित ने उसके ठग होने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि आरोपी धोखाधड़ी के मामले में जेल में रह चुका है। इसके बाद जब उसने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उसने खत्म होने की बात कही। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला अब तक नहीं आया है।
विज्ञापन