फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fraud of Rs 23.5 lakh in the name of selling land

Udham Singh Nagar News: जमीन बेचने के नाम पर साढ़े 23 लाख की धोखाधड़ी

Sun, 24 Mar 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 24 Mar 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 23.5 lakh in the name of selling land
रुद्रपुर। एक व्यक्ति पर किसी और की जमीन का सौदा कर 23,50,000 रुपये हड़पने का आरोप लगा है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हनीफ अली निवासी प्रीत विहार कॉलोनी फाजलपुर महरौला ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। कहा कि उसने विवेक गुप्ता निवासी फ्लैट नंबर 401 एब्रो ए ओमेक्स रिवेरा से चार प्लाटों का सौदा 18 अप्रैल 2019 को करते हुए छह लाख रुपये का चेक दिया था। दूसरे दिन जमीन का इकरारनामा कर दिया था।

विवेक गुप्ता ने शेष धनराशि मिलने पर चारों प्लाटों का रजिस्ट्री बैनामा करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद उसने तीन बार में 13,00,000 रुपये विवेक को दिए थे। विवेक ने उसके नाम पर जमीन का रजिस्टर्ड बैनामा करने का विश्वास देकर 7500 रुपये प्रति वर्गफीट का दर तय करते हुए बिक्री करने का इकरार किया था। इसके एवज में 14 अगस्त 2020 को चेक से साढ़े चार लाख रुपये विवेक को दिए थे, लेकिन विवेक गुप्ता इन प्लाटों का प्रार्थी के नाम पर रजिस्ट्री बैनामा करने से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन

बाद में पता चला कि चारों प्लाट विवेक गुप्ता के नाम पर नहीं हैं। विवेक ने उसके साथ धोखाधड़ी कर रुपये हड़प लिए हैं।
आरोप है कि विवेक गुप्ता रुपये वापस मांगने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने विवेक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed