{"_id":"68c478331c70d5eb11020050","slug":"fraud-in-the-name-of-visa-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-129934-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 11.29 लाख लेने के बाद भी बेटे को आस्ट्रेलिया नहीं भेजने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 11.29 लाख लेने के बाद भी बेटे को आस्ट्रेलिया नहीं भेजने का आरोप
Sat, 13 Sep 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़िता ने एसएसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, कार्रवाई की मांग
रुद्रपुर। सितारगंज निवासी एक व्यक्ति ने इमीग्रेशन संचालक पर 11.29 लाख रुपये लेने के बावजूद बेटे को आस्ट्रेलिया नहीं भेजने का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर संचालक पर कार्रवाई की मांग की है। सितारगंज निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति 15 अप्रैल 2023 को उनके पड़ोस में आया था। उसने बताया था कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है और उनके बेटे को आस्ट्रेलिया भेज सकता है। इसकी एवज में 13 लाख रुपये और फाइल चार्ज डेढ़ लाख रुपये देना तय हुआ था। 27 मई 2023 को आरोपी और उसकी पत्नी उनके घर पर आए थे और 75 हजार रुपये ले गए थे। इसके बाद विभिन्न तारीखों पर उनसे कुल 11 लाख 29 हजार 500 रुपये लिए गए थे। काफी समय बाद भी उनके बेटे को विदेश नहीं भेजा गया तो उन्होंने उक्त व्यक्ति से संपर्क किया था। वह टालमटोली करने लगा था। दस पर नौ अगस्त 2024 को उनके भाई आरोपी की दुकान पर गए तो उसने बताया कि उनके बेटे की फाइल खारिज हो चुका है और 30 अगस्त 2024 तक पूरी रकम लौटा देगा। इसके बाद भी आरोपी ने रुपये नहीं लौटाए और फोन पर उनके भाई से गालीगलौज कर रुपये देने से इनकार कर दिया। उन्होंने सितारगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।