फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fraud Arrested after 10 Years

नौकरी दिलाने पर रकम हड़पने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Fraud Arrested after 10 Years
बाजपुर कोतवाली में गिरफ्तार आरोपी और पुलिस टीम। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये हड़पने वाले इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दस वर्ष से फरार चल रहा था। आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोतवाली में पत्रकार वार्ता में एएसपी राजेश भट्ट, सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि नई दिल्ली के तुगलकाबाद महरोली निवासी सुनील कुमार की तहरीर पर 9 मार्च 2010 को बाजपुर कोतवाली में यूपी के करौली प्रयागराज (इलाहाबाद) निवासी शकील अहमद, उसका साथी रामदयाल निवासी बाजपुर के मोहल्ला पहाड़ी कालोनी, सलीम निवासी गांव हरकपुर के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख की रकम हड़पने के आरोप में धारा 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आरोपी सलीम और रामदयाल को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी शकील अहमद फरार चल रहा था। कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट, कुर्की वारंट अलग अलग तिथियों में लिए गए थे लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर 3 दिसंबर 2010 को आरोपी के घर की कुर्की की गई। 31 दिसंबर 19 को एसएसपी ने आरोपी शकील अहमद की गिरफ्तारी इनाम राशि 1000 से बढ़ाकर 5000 रुपये कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर लोकेशन के आधार पर प्रयागराज (इलाहाबाद) भेजी गई जहां पुलिस ने दबिश देकर आरोपी शकील अहमद को गिरफ्तार कर लिया। टीम में इंस्पेक्टर संजय पांडेय, एसएसआई एमसी कांडपाल, एसआई अनिल जोशी, मोहम्मद कासिम, अमित जोशी, खीम सिंह, प्रकाश कोहली, कैलाश तोमक्याल शामिल है। एसएसपी ने टीम को इनाम राशि पांच हजार के अतिरिक्त 2500 रुपये बतौर पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही की रही अहम भूमिका
बाजपुर। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर रकम हड़पने वाले आरोपी शकील अहमद की गिरफ्तारी के लिए सुरागकशी करने में सिपाही मोहम्मद कासिम की अहम भूमिका रही है। सिपाही अपने स्तर से आरोपी की सुरागकशी करने में जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed