फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four STP plants in the city started treating dirty water.

Udham Singh Nagar News: शहर के चार एसटीपी प्लांट ने गंदे पानी का ट्रीटमेंट किया शुरू

Fri, 26 Dec 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 26 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Four STP plants in the city started treating dirty water.
काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र में चार नालों पर बनाए गए एसटीपी प्लांट ने अपना काम शुरू कर दिया है। एसटीपी प्लांट से नाले के गंदे पानी को ट्रीटमेंट करके साफ पानी को आगे निकासी की जा रही है। नगर निगम के सफाई निरीक्षण मनोज बिष्ट ने बताया कि अल्ली खां में 10 एमएलडी, कविनगर में 18 एमएलडी, हेमपुर इस्माइल में 2 एमएलडी व देवलोक कॉलोनी जसपुर खुर्द में 2 एमएलडी के प्लांट ने अपना काम शुरू कर दिया है। आरके इंजीनियर्स संस्था सभी एमएलडी प्लांट की देखरेख व संचालन कर रही है। उन्होंने बताया कि फीकल स्लज (सीवर-गाड़ी) सितंबर में 26 ,अक्तूबर में 6, नवंबर में 27 और दिसंबर में नौ वाहन सीवर गाड़ी लाकर ट्रीटमेंट करा चुके हैं।
विज्ञापन

बिष्ट ने बताया कि अल्ली खां में 10 एमएलडी प्लांट में गेबिया नाले का पानी का ट्रीटमेंट किया जा रहा है और फिर ट्रीटमेंट के बाद पानी को ढेला नदी में छोड़ा जा रहा है। कवि नगर स्थित 18 एमलडी प्लांट में लक्ष्मीपुर माइनल नाले व कलश मंडप नाले-नालियों के गंदे का पानी का ट्रीटमेंट करके छोड़ा जा रहा है। हेमपुर इस्माइल में बने दो एमएलडी प्लांट में हेमपुर इस्माइल क्षेत्र के नाले-नालियों के पानी की ट्रीटमेंट किया जा रहा है जबकि बीती जुलाई महीने में देवलोक कॉलोनी जसपुर में स्थापित 2 एमएलडी प्लांट में जसपुर खुर्द क्षेत्र की नालियों के पानी की ट्रीटमेंट किया जा रहा है। वर्तमान में 650 मीट्रिक-क्यूविक वाटर का ट्रीटमेंट हो रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 650 मीट्रिक-क्यूविक वाटर का ट्रीटमेंट हो रहा है।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed