फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   four poeple arrived from mubai corona positive

मुंबई से पहुंचे चार और लोग कोरोना पॉज़िटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
four poeple arrived from mubai corona positive
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में सोमवार को चार और लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इनमें तीन संक्रमित पिथौरागढ़ जिला और एक खटीमा निवासी है। सभी लोग महाराष्ट्र के मुंबई से लौटे थे। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केेेेस 47 हो गए हैं। महाराष्ट्र के मुंबई से लौट रहे लोग लगातार कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। ऊधमसिंह नगर जिलें में दो दिन के भीतर मुंबई से आए 13 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सोमवार को मुंबई से पहुंचे चार और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले के 22-22 वर्षीय दो युवक और 48 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जबकि खटीमा निवासी 24 वर्षीय एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। ये मुंबई से हरिद्वार से ट्रेन से लौटे थे। हरिद्वार से सभी लोगों को बसों के माध्यम से रुद्रपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग तक लाया गया था, जहां 32 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इसके बाद इन्हें पंतनगर में संस्थागत क्वारंटीन कर दिया गया था। सोमवार को इनमें से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव केस से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed