{"_id":"66e0abd718da8d53aa0874f6","slug":"four-businessmen-defrauded-of-thousands-rudrapur-news-c-8-1-hld1031-424735-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चार कारोबारियों को लगाया हजारों का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चार कारोबारियों को लगाया हजारों का चूना
Wed, 11 Sep 2024 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के चार व्यापारियों से एक युवक ने हजारों रुपयों का सामान खरीदने के बाद भुगतान के नाम पर गच्चा दे दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा की अगुवाई में मंगलवार को व्यापारी कोतवाली पहुंचे और एसएसआई अशोक कुमार को तहरीर सौंपी। उन्होंने कहा कि चार व्यापारियों का मुख्य बाजार में प्रतिष्ठान है। छह सितंबर को एक युवक ने उनकी दुकानों से सामान खरीदा और उनको फर्जी एप से भुगतान कर विवरण दिखाया था। जब खाते चेक किए गए तो भुगतान खातों में नहीं पहुंचा था। बताया कि कि युवक ने महेंद्र किराना स्टोर से नौ हजार, अरोरा कन्फेक्शनरी से 3,800, राजू किराना स्टोर से 7,250 और दी केक एंड बेक्स से 5,800 रुपये का सामान खरीदा था। एसएसआई ने फुटेज की जांच कर युवक की पहचान कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन