{"_id":"63fb8cf8be96a7325505d3f4","slug":"found-unclaimed-destroyed-40-kg-mawa-kashipur-news-c-8-1-66055-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: लावारिस मिला 40 किलो मावा नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: लावारिस मिला 40 किलो मावा नष्ट कराया
Sun, 26 Feb 2023 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 26 Feb 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित मोहन पांडे के नेतृत्व में टीम ने रविवार को विशेष अभियान चलाया। टीम ने रामनगर रोड के केलामोड़ में वाहनों को रोककर जांच कर उनमें लाया जा रहा शगुन ब्रांड दही का एक, दूध के दो, रिफाइंड सोया ऑयल का एक और रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल का एक नमूना लिया। रामनगर जा रही मुरादाबाद डिपो की बस में 40 किलो मावा लावारिस हालत में पकड़ा। टीम ने मावा जब्त कर उसे नष्ट करा दिया। आटा निर्माण इकाई के बिल में एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर नही पाया गया, जिसे नोटिस जारी किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार और अन्य विभागीय सदस्य रहे। संवाद
विज्ञापन