फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Former environmental friend, hanged by unemployment, hanged himself

बेरोजगारी से तंग युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, खटीमा नगर पालिका ने एक साल पहले पर्यावरण मित्र के पद से हटाया था

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
Former environmental friend, hanged by unemployment, hanged himself
मृतक आकाश--फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि वह पूर्व में पालिका में पर्यावरण मित्र के रूप में कार्य कर चुका है, करीब एक वर्ष पहले हटाए गए 166 कर्मियों में वह भी शामिल था।
विज्ञापन
  पुलिस के अनुसार, नगर के वार्ड संख्या 15 निवासी 20 वर्षीय आकाश पुत्र स्व.सतपाल ने मंगलवार की रात करीब 9 बजे अपने कमरे के पंखे में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सबसे पहले पड़ोसी रिश्ते के भांजे अभय ने उसे लटका देखा। वह खाना खाने के बाद कमरे में गया था। उसका छोटा भाई विकास काम पर सिडकुल सितारगंज गया था। बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल चौहान ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। अस्पताल में मृतक के छोटे भाई विकास ने बताया कि आकाश परिवार में सबसे बड़ा कक्षा 8वीं तक पढ़ा था। वह अविवाहित था, जबकि चार भाई बहनों में बहन कोमल की शादी हो गई और छोटी बहन 16 वर्षीय निर्मल, मां रेखा देवी है। उसके पिता का निधन हो चुका है। वह खुद मंगलवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे सिडकुल सितारगंज फेक्ट्री में काम करने गया था, उसे रात में भाई के फांसी पर लटकने की सूचना मिली।
विज्ञापन
इधर, मृतक आकाश के रिश्तेदार यूपी के शाहजहांपुर नारायण पुरा कटरा निवासी विनीत कुमार ने बताया कि आरोप है कि उसने नगर पालिका में पर्यावरण मित्र की नौकरी के लिए ब्याज पर कथित तौर पर पैसे निकाले थे। करीब एक वर्ष बाद उसे काम से हटाने के बाद से वह परेशान था। रिश्तेदार महेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह मुख्य चौराहे के पास मिला था और ब्याज पर पैसे लेने व बेरोजगारी से परेशान था। घर का सबसे बड़ा होने पर अधिक जिम्मेदारी थी। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी, जांच जारी है। यह बात भी सामने आई कि कोई सुसाइड नोट भी शव के पास नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed