{"_id":"5fda60f78ebc3ecd6c290065","slug":"forest-right-andoaln-rudrapur-news-hld407614031","type":"story","status":"publish","title_hn":"जड़ी बूटियों पर स्थानीय निवासियों का हो अधिकार: किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जड़ी बूटियों पर स्थानीय निवासियों का हो अधिकार: किशोर
रुद्रपुर में कांग्रेस के कार्यक्रम में संबोधित करते वक्ता।
- फोटो : RUDRAPUR
Link Copied
रुद्रपुर। नौ सूत्री मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने वनाधिकार आंदोलन की शुरुआत की। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जड़ी बूटियों पर स्थानीय निवासियों का अधिकार हो और शिक्षा और स्वास्थ्य की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बताया कि आंदोलन सभी विधानसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को सिंचाई विभाग के विश्राम भवन में किशोर उपाध्याय ने वनाधिकार आंदोलन का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश में फसलों को बचाना चुनौती बन गया है। किसान जंगली जानवरों से अपनी फसलों को बचाकर बाजार में बेचता है तो उचित दाम नहीं मिल पाता। देश का किसान सरकार की नीतियों के खिलाफ आज सीमाओं पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं लेकिन सरकार उन संभावनाओं को तलाश नहीं पा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की सेवाओं में आरक्षण देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, प्रतिमाह एक गैस सिलिंडर, बिजली-पानी नि:शुल्क देने, एक यूनिट आवास बनाने के लिए लकड़ी, बजरी व पत्थर नि:शुल्क देने, जंगली जानवरों द्वारा जनहानि पर 25 लाख रुपये क्षतिपूर्ति व परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी देने, जंगली जानवरों से फसल के नुकसान पर प्रति नाली पांच हजार रुपये क्षतिपूर्ति देने व राज्य में अविलंब चकबंदी करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, प्रदेश सचिव नंदलाल, महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, हिमांशु गावा, अरुण पांडे, दिलीप अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।