{"_id":"68643964de4d1953f70f5f59","slug":"forest-department-caught-the-vehicle-44-gilte-sal-were-found-in-addition-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-129039-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जंगलात ने पकड़ा वाहन, 44 गिल्टे साल के अतिरिक्त मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जंगलात ने पकड़ा वाहन, 44 गिल्टे साल के अतिरिक्त मिले
Wed, 02 Jul 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। जंगलात टीम को चेकिंग के दौरान बैलपड़ाव बैरियर के पास एक पंप परिसर में लकड़ी से लदा एक वाहन खड़ा मिला। जांच करने पर वाहन में 44 गिल्टे अतिरिक्त बरामद हुए। एसडीओ किरन शाह ने बताया कि डीएफओ के निर्देश पर सोमवार देर रात जंगलात टीम ने चेकिंग की जिसमें बैलपड़ाव बैरियर के रजिस्टर में एक वाहन की एंट्री मिली। खोजबीन करने पर पेट्रोल पंप परिसर में गिल्टों से लदा एक ट्रक खड़ा मिला। जांच पड़ताल करने पर वाहन में रवन्ने के दर्ज 144 गिल्टों के सापेक्ष 44 गिल्टे साल के अतिरिक्त मिले। इसमें सात गिल्टे साल के ओवर साइज थे। मौके पर रवन्ने में दर्ज बरामद गिल्टों में भिन्नता पाई गई। बरामद प्रकाष्ठ को बैलपड़ाव रेंज के सुपुर्द कर दिया गया। टीम में एसडीओ किरन शाह, अजय कुमार, मनमोहन सिंह, मुराद अली, सुंदर बिष्ट, नवी हसन रहे।
विज्ञापन