फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Football Match in Dineshpur

रामनगर को हराकर उत्तरकाशी फाइनल में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Football Match in Dineshpur
दिनेशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अत? - फोटो : RUDRAPUR
दिनेशपुर। रुद्र यंग क्लब की ओर से आयोजित भवेश चटर्जी मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तरकाशी की टीम ने रामनगर की टीम को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शानदार प्रदर्शन पर उत्तरकाशी की नेहा मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई।
विज्ञापन

शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में शुक्रवार शाम को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में उत्तरकाशी की स्ट्राइकर निकिता ने मध्यांतर से पहले दो मैदानी गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। रामनगर की टीम ने गोल उतारने का प्रयास किया लेकिन उत्तरकाशी के गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव कर हर हमले को नाकाम किया। मध्यांतर के बाद हल्की बारिश के बीच फ्लड लाइट की रोशनी में हुए मैच में उत्तरकाशी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन

नेहा ने लगातार दो गोल और करके टीम को 4-0 की बढ़त दिला दी। यह बढ़त अंत तक कायम रही। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नेहा को मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। पुष्कर जोशी मुख्य निर्णायक रहे और संचालन धर्मेंद्र कुमार ने किया। इससे पहले प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच का शुभारंभ किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष नितिन चटर्जी ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल मुनस्यारी और हल्द्वानी के मध्य खेला जाएगा। वहां प्रतियोगिता के प्रायोजक पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष काबल सिंह, रजत अरोरा, किशन विश्वास, महेश विश्वास, मनोज राय, विकास सरकार, नित्यानंद मंडल, काजल राय, दुलाल चक्रवर्ती, मृत्युंजय सरकार, अमित सक्सेना, दिवेंदु राय, राहुल विश्वास, प्रकाश अधिकारी, बृज किशोर मंडल, केशव कुमार, नैनी बढ़ाई आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed