फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Flowting Water in Banskhedi Road

तालाब बन चुकी सड़क ग्रामीणों के लिए बनी मुसीबत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Flowting Water in Banskhedi Road
ग्राम बांसखेड़ा में सड़क में भरा पानी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। ग्राम बांसखेड़ी खुर्द में रास्ते का निर्माण न होने से ग्रामीणों के साथ ही स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सड़क में जमा कीचड़युक्त पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पानी निकासी और सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम बांसखेड़ा निवासी संजीव कुमार, ईमरत सिंह, निसार, चंद्रपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, निहाल सिंह, रियासत अली, सरताज, बाबू, रफत अली, महेंद्र, राजपाल, नन्हें, परवीन आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कहा कि उन्होंने 29 नवंबर 2021 को इस मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। एसडीएम ने समस्या का जल्द निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि मामूली बारिश होने पर इस रास्ते पर दो से तीन फुट तक पानी जमा हो जाता है। इससे ग्रामीणों के अलावा स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। जलभराव के कारण पानी में मच्छर आदि पनप रहे हैं। कई बार ग्राम प्रधान को भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन एक साल बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है। सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed