फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Floods submerged in Rudrapur

बाढ़ में डूबा रुद्रपुर

Sat, 09 Jul 2016 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर। Updated Sat, 09 Jul 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
Floods submerged in Rudrapur
बाढ़ में डूबा रुद्रपुर - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर। शुक्रवार को पांच घंटे की बारिश से शहर के बीच बहने वाली कल्याणी नदी उफान पर आ गई और शहर की आधा दर्जन बस्तियों में कल्याणी का पानी घुस गया। करीब चार-पांच फीट पानी बस्तियों में भर गया जिससे यहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया और राहत कार्यों में जिला प्रशासन की आपदा टीम जुट गई।

विज्ञापन


डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के आदेश पर एसडीएम एपी बाजपेई राहत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रभावित बस्ती के लोगों को बाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मुनादी भी कराई। एसडीएम ने कल्याणी नदी के किनारे बसे लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा।
विज्ञापन


इसके बाद कई लोगों को जिला प्रशासन की टीम ने शरणालयों में ठहराया जबकि कई लोग अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लेने पहुंचे। जिला प्रशासन ने अधिकांश प्रभावित बस्तियों में तत्काल सहायता राशि प्रति परिवार तीन हजार रुपये के हिसाब से बंटवा दी है। साथ ही कई प्रभावित लोगों के लिए भोजन का भी इंतजाम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे से लेकर 11 बजे तक हुई बारिश से शहर का और आसपास के क्षेत्र भी पानी-पानी हो गए। हालांकि शहर के गाबा चौक जहां पर सबसे ज्यादा जलभराव की स्थिति होती है। जिला प्रशासन ने वहां पर पोकलैंड मशीन से पानी की निकासी करा दी। इसके बार जलभराव वाले क्षेत्रों में नालों की जेसीबी से सफाई करते हुए पानी की निकासी की गई, लेकिन कल्याणी नदी के किनारे बसी बस्तियों में हालात नहीं सुधरे। लोगों के घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। कई लोगों ने पानी से बचने के लिए घरों की छतों पर तिरपाल लगाकर दिन तो गुजार दिया लेकिन उन्हें रात काटने की चिंता सताती रही।

उधर जिला प्रशासन की ओर से भी राहत कार्यों और प्रभावितों को हरसंभव मदद दी जा रही है। एसडीएम ने शहर के जगतपुरा, पहाड़गंज, बंगाली बस्ती क्षेत्र का दौरा करके लोगों को चेतावनी भी दी। जिला प्रशासन पिछले एक सप्ताह से कल्याणी नदी के किनारे जबरन बसे लोगों को चेताता रहा, लेकिन कई लोग कल्याणी का किनारा छोड़ने को तैयार नहीं हैं। डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने भी नदी के किनारे बसे लोगों से अपील की है कि वह बरसात तक अपने और अपने परिवार के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाकर रहें।


रुद्रपुर। शहर की पॉश कॉलोनी नैनीताल हाईवे स्थित मेट्रोपोलिश और ओमैक्स कॉलोनियों में पानी भर गया। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ओमैक्स कॉलोनी में कई जगहों पर पानी तीन फीट तक भर गया था, जिससे कई लोगों के बच्चे स्कूल तक नहीं जा सके। कॉलोनी के लोगों ने भी कॉलोनियों के व्यवस्थापक समिति के पदाधिकारियों के प्रति भी कॉलोनीवासियों में आक्रोश रहा। लोगों का कहना है कि कॉलोनियों में पानी निकासी सही व्यवस्था होनी चाहिए। तेज बारिश के कारण जलभराव से कॉलोनी के बच्चे स्कूल भी नहीं जा सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed