फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Flaws meet at a stone crusher , two storage Seas

खामियां मिलने पर एक स्टोन क्रेशर, दो भंडारण सीज

Sun, 21 Aug 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर Updated Sun, 21 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Flaws meet at a stone crusher , two storage Seas
बाजपुर में एक स्टोन क्रशर को सीज करते अधिकारी, कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
 डीएम निर्देश पर एसडीएम पीएस राणा, उपखनिज निदेशक राजपाल लेघा ने टीम के साथ स्टोन क्रेशर और खनन भंडारण पर छापेमारी की। निरीक्षण के  दौरान भारी खामियां मिलने पर एक स्टोन क्रेशर और दो खनन भंडारण को सीज कर दिया। उन्होंने क्षमता से अधिक खनन स्टाक मिलने पर पांच स्टोन क्रेशरों पर 24532000 जुर्माने की संस्तुति की है।  
विज्ञापन



शनिवार को एसडीएम और उपनिदेशक खनिज ने राजस्व, खनन, पुलिस टीम के साथ संयुक्त रुप से स्टोन क्रेशर और खनन भंडारण पर छापामारी की। इस दौरान गांव बैंतखेड़ी स्थित फतह स्टोन क्रेशर पर प्रपत्रों में मैजिक पेन का प्रयोग कर गड़बड़ी, स्टाक रजिस्टर न दिखाने, गांव गोबरा स्थित बीबीएसबी खनन स्टाक, गांव गोबरा स्थित गुरसेवक सिंह खनन स्टाक को सीज कर दिया।
विज्ञापन


टीम ने छापेमारी के दौरान गांव बन्नाखेड़ा स्थित एलएससी इंफ्राटेक पर पर्यावरण की अनुमति मार्च 16 तक पैमाइस करने पर क्षमता से अधिक 4302 घन मीटर खनिज मिलने पर 7419520 रुपये का जुर्माना,  गांव बन्नाखेड़ा स्थित श्री बाबा श्याम स्टोन क्रेशर पर 4505 घन मीटर खनन मिलने पर 7952800 रुपये का जुर्माना, गांव बन्नाखेड़ा स्थित साई बापू जी स्टोन क्रेशर पर 1205 घनमीटर मिलने पर 2320800 रुपये,  गांव कनौरी स्थित अमृत स्टोन क्रेशर पर 2402 घन मीटर मिलने पर 44 27520 रुपये के जुर्माने, गांव इटव्वा स्थित बाबा नंद सिंह स्टोन क्रेशर पर 690 घनमीटर मिलने पर 1414400 रुपये के जुर्माना करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा गांव कनौरी स्थित बीबीएसवी स्टोन क्रशर  के भंडारण स्थल मिले अवैध खनन, अभिलेख न दिखाने पर धर्मकांटा सीज कर दिया। इसी क्रम में देशराज, हरेंद्र पाल सिंह, हरिहर स्टोन क्रेशर गांव गोबरा, परमजीत निवासी गांव जोगीपुरा के भंडारण पर अवैध खनन मिलने और अभिलेख प्रस्तुत न करने पर भंडारण अनुमति को निरस्त करने की संस्तुति की गई है। टीम में नायब तहसीलदार प्रताप राम आर्य, उप खनिज पर्यवेक्षक विनोद पांडे, जयप्रकाश, कानूनगो रघुवीर सिंह, लेखपाल नरेंद्र कुमार जगतार सिंह, महेंद्र करतार आदि थे।



अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लेकर शासन प्रशासन की तरफ की गई खनन स्तर पर बड़ी कार्रवाई। बताते चलें कि खनन को लेकर खबरें पिछले दिनों अमर उजाला में अभियान के रूप में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। स्टोन क्रेशर भंडारण स्वामियों और खनन कारोबारियों में खूब चर्चा रही।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed