फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five lakh rupees cheated in the name of chemicals

Udham Singh Nagar News: केमिकल के नाम पर ठगे पांच लाख रुपये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees cheated in the name of chemicals
काशीपुर। फर्जी पहचान बनाकर साइबर ठगों ने एक प्रतिष्ठित मिल के साथ हाइड्रोजन पेरोक्साइड केमिकल की सप्लाई के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने नवी मुंबई स्थित प्रशांत केमिकल के पते का इस्तेमाल किया। ठगी का अहसास होने पर मिल के प्रबंध निदेशक ने मामले में शिकायत की है।
विज्ञापन

रामनगर रोड स्थित बनवारी पेपर मिल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जसबीर सिंह गोराया ने पुलिस को शिकायत की। इसमें बताया कि पेपर निर्माण में प्रयुक्त होने वाले हाइड्रोजन पेरोक्साइड केमिकल के लिए मिल प्रबंधन ने इंडिया मार्ट पोर्टल पर इसकी तलाश की थी।
विज्ञापन

पोर्टल पर उनकी बातचीत नवी मुंबई के पनवेल स्थित प्रशांत केमिकल के नाम से जुड़े एक व्यक्ति से हुई। 22 सितंबर 2025 को हुई बातचीत में 30 टन केमिकल का सौदा 25 रुपये प्रति किलो की दर पर तय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौदे के तहत मिल प्रबंधन ने 25 और 26 सितंबर को आरटीजीएस के माध्यम से संबंधित व्यक्ति के दिए गए बैंक खाते में चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद एक अक्तूबर को मांग करने पर एक लाख रुपये की अतिरिक्त राशि और भेज दी।
आरोप है कि रुपये प्राप्त करने के बाद आरोपित ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। केमिकल की डिलीवरी भी नहीं भेजी। जब मिल प्रतिनिधि नवी मुंबई स्थित प्रशांत केमिकल के दिए पते पर पहुंचे तो वहां पता चला कि जिस बैंक खाते में पैसे भेजे गए थे, वह उसके फर्म का नहीं है और न ही वह मोबाइल नंबर उनके किसी कर्मचारी का है।

फर्म ने किसी भी प्रकार के लेनदेन से इन्कार कर दिया। उन्हें अहसास हुआ कि किसी अज्ञात साइबर अपराधी ने फर्जी पहचान बताकर मिल के साथ धोखाधड़ी की है। पीड़ित पक्ष ने इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर भी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed