फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five house got harm.

उफनती देवहा में बहे पांच ग्रामीणों के घर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Five house got harm.
गदरपुर ग्राम अहमदनगर कॉलोनी में ढह चुके मकान के सामने खड़ी महिला। - फोटो : RUDRAPUR
खटीमा। क्षेत्र में चार दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। उफनती देवहा नदी के कटाव से सोमवार को पांच ग्रामीणों सुरजीत सिंह, राजू सिंह व धर्मेंद्र के पक्के और जसविंदर सिंह व अमर सिंह के कच्चे मकान देवहा में समा गए। इसके अलावा गुरमीत सिंह का आवास नदी की जद में आ चुका है। बीते रविवार को एक अन्य ग्रामीण बचन सिंह का पक्का घर भी नदी में समा गया था।
विज्ञापन

एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बाढ़ प्रभावित 10 परिवारों के करीब 60 सदस्यों को गांव के स्कूल में शिफ्ट किया गया है। पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र धामी और हयात सिंह बुंगला ने बताया कि शिफ्ट किए गए सभी लोगों के रहने, खाने की व्यवस्था कर दी गई है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि खेतलसंडा खाम में शिफ्ट किए गए 10 परिवारों के भी रहने, खाने आदि की व्यवस्था की जा रही है। तहसीलदार शुभांगिनी यूपी से लगे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में टीम के साथ नजर रखे हुए हैं। टीम में रजिस्ट्रार कानून गो नरेंद्र गहतोड़ी, हल्का पटवारी नीता चौहान शामिल हैं।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने जाना प्रभावितों का हाल
खटीमा। यूपी से लगी सीमा के गांव दाह ढाकी बाढ़ पीड़ितों की उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने सुध ली। उन्होंने देवहा में अपना सब कुछ गवां चुके पीड़ितों का हाल जाना और अधिकारियों को पीड़ितों की उचित सहायता एवं राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उप नेता प्रतिपक्ष कापड़ी ने कहा कि जिस तरह यूपी ने बाढ़ से बचाव की व्यवस्था कर रखी है उसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी व्यवस्था बनाने की जरूरत है ताकि नदी के किनारे बसे ग्रामीण कम से कम प्रभावित हों। कापड़ी ने बताया कि इस वर्ष देवहा अभी तक करीब 400 फीट उत्तराखंड के भू-भाग को लील चुकी है। इधर सोमवार की देर शाम कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भी दाह ढाकी गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों का हाल जाना और उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों एवं सिंचाई विभाग के इंजीनियरों को आवश्यक निर्देश दिए। वहां किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रिंकू, एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट, दीपक मौर्य, अजय गोयल, गुरप्रीत सिंह, जस्सी, सुखविंदर सिंह, कारज गिल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

किच्छा विधायक बेहड़ ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया
किच्छा। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कई लोगों के घरों में पानी भरने लगा है। सोमवार को विधायक तिलक राज बेहड़ ने नगर के वार्ड 16, 17 और सिरौलीकलां क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। विधायक ने तहसीलदार को मौके पर बुलाकर जरूरी निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा से फोन पर वार्ता कर प्रभावितों के रहने, खाने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वहां पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, जगरूप सिंह गोल्डी, सभासद अफसार कुरैशी, तौसीब अंसारी, ओमप्रकाश दुआ, गौरव बेहड़, संतोष ठाकुर, जीवन जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed